ओटो चालक मालिक ने बैट्री वाली रिक्शा को किया आग के हवाले
*ओटो चालक(मालिक)ने बैट्री वाली रिक्शा को किया आग के हवाले, रास्तें में खड़े लोगों ने पानी छिड़क कर आग को बुझाया*
*बजाज ऐजेंसी और ऑटो चालक (मालिक) के बीच तकरार के बाद लगाई आग*
जोधपुर के पांचवी रोड कोहिनूर के सामने ओटो चालक ने बजाज शोरूम से ने नई बैट्री वाली रिक्शा खरीदी और कुछ ही देर बाद उसको आग के हवाले कर दी। तभी समय रहते घटना पर मौजूद लोगों ने पानी छिड़क कर आग को बुझा दिया। नई रिक्शा खरीदने वालेे ओटो चालक मालिक ने बताया कि उसने बजाज कपंनी की नई बैट्री वाली रिक्शा खरीदी थी जिसकी बैट्री चार्ज नहीं हो रहीं थीं जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत कम्पनी को की। कम्पनी ने कोई उचित समाधान ना बताकर उसे संतोषजनक ज़वाब नहीं दिया और ये कहा कि अगर ये गाड़ी चार्ज नहीं हो रहीं हैं तो इसे जला दो कपंनी के गलत इस रवैये और बेतुकी बात से ओटो चालक मालिक ने आव देखा ना ताव उस वक्त ही पेट्रोल छिड़ककर बैट्री वाली रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। ओटो चालक के इस अनोखे प्रदर्शन को देखकर हर जगह यह घटना चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं.