स्नेह मिलन का आयोजन
स्नेह मिलन का आयोजन जयपुर /जनसम्पर्क मित्र की ओर से आज हमारे प्रिय साथी और वर्तमान में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गोविन्द पारीक के सौजन्य से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। डीपीआर के सेवानिवृत्त साथियों का यह छठा स्नेह मिलन था। इससे पूर्व गणपत सिंह नारोलिया, रवि गोस्वामी और यादवेंद्र सैन, के एल मीना और अलका सक्सेना के सौजन्य से यह आयोजन रखा गया था। विशेषकर एक ही विभाग में कार्य करने वाले मित्रों का आपसी मिलन सदैव तन मन को हर्षित करने वाला होता है। सदा की तरह एक दूसरे की कुशलक्षेम के साथ जनसम्पर्क की यादों को ताज़ा किया गया। कई रोचक संस्मरणों का भी आदान प्रदान किया गया। इस अवसर पर अलका सक्सेना, वीना करमचंदानी बाल मुकुंद ओझा प्रभात गोस्वामी के एल मीना गोविन्द शर्मा गणपत सिंह नारोलिया रूप सिंह कविया, रजनीश शर्मा राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे।