गुरु श्री फूल नारायण आश्रम में 10जुलाई को मुख्य आयोजन

गुरु श्री फूल नारायण आश्रम में 10जुलाई को मुख्य आयोजन

गुरु श्री फूल नारायण आश्रम में 10जुलाई को मुख्य आयोजन
पाली/जिले के सोजत सिटी में स्थित  गुरु श्री फूलनारायण आश्रम गुरुद्वारे सोजत सिटी  में पांच दिवसीय  गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10जुलाई तक आयोजित किया जा रहा हैं.                       न्यास अध्य्क्ष सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने बताया कि श्री फूलनारायण आश्रम न्यास में पंच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर काफ़ी उत्साह हैं. कार्यकारणी सदस्य की अलग अलग कमेटी बनाकर दायित्व का निर्वहन कर रहें हैँ, 6 से शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम 10 जुलाई तक चलेगा यहाँ रोजाना विभिन्न कार्यक्रम व सोबे का आयोजन हो रहा हैं साथ ही  अभिषेक, पूजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं    भक्तगण गुरुदेव के दर्शन को पहुंच रहें हैं,                      संरक्षक रामेश्वर भाँवरी ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष व उलास के साथ मनाया जा रहा हैं इस पर्व में देश के कोने कोने से भक्त सोजत आश्रम आकर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में भाग लेंगे. 6 जुलाई से शुरू हुएधर्मिक अनुष्ठान गुरुपूर्णिमा तक चलेंगे प्रतिदिन  यजमान द्वारा  चाय, पानी, प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, आश्रम में बिजली, पानी, सफाई आदि की माकूल व्यवस्था की जा रही हैं, प्रतिदिन पूजन, अभिषेक कीर्तन होगा, 10जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु श्री फूलनारायण का पूजन, अभिषेक, हवन, अतिथियों का स्वागत, मेघावी छात्र छात्राओं, सहयोग देने वालों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाएगा                                 .*बुढ़ायत माता मंदिर में 9 जुलाई को लगेगा श्रद्धालुओं का तांता* 
पाली /जिले के सोजत तहसील के लुण्डावास में स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में पाटोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।                                   बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास  ने बताया कि इस बार अद्भूत अकल्पनीय  योग बन रहा हैं। जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ  है।                      565 वर्ष बाद एक ऐसा शुभ अवसर आ रहा हैं। 9 जुलाई को  आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि  बुधवार को पटोत्स्व है.
  पाटोत्सव को सुंदर एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए अध्यक्ष,, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, चंद्रशेखर, महेंद्र ओझा, त्रिभुवन नारायण जोशी,  माधव शास्त्री, सूर्य प्रकाश व्यास, मनोज जोशी, धीरेन्द्र व्यास, धर्मेंद्र व्यास, मनीष, मितेश व्यास आदि जुटे हुए हैं। बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास में 9 जुलाई को होने वाले श्रीमाली ब्राह्माणों के महाकुम्भ में इस बार पाटोत्सव में प्रसादी के लाभार्थी रतन लाल मनोहर लाल विरेन्द्र जोशी परिवार  हैँ

कल मंगलवार  को यहां रात्रि जागरण  एवं आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 9 जुलाई बुधवार को पाटोत्सव में श्रृंगार पूजन, नर्मदेश्वर महादेव एवं गुरु फूल नारायण महाराज की मूर्ति पर अभिषेक एवं यज्ञ, हवन तथा 4 बजे पूणाहुति महाआरती एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।