जार ने सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र हॉल देने की मांग

जार ने  सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र हॉल  देने की मांग
जार ने  सौंपा ज्ञापन, सूचना केंद्र हॉल  देने की मांग

पत्रकार संगठनों के लिए सूचना केंद्र का सभागार निशुल्क उपलब्ध करवाने की मांग                                                          जार  संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन                 जोधपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) से संबद्ध जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधीन सूचना केद्र की दूसरी मंजिल पर स्थित सभागार को रजिस्टर पत्रकार संगठनों एवं गैर पेशेवर कला साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्थाओं को कार्यक्रमों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाने की मांग की है। संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने आश्वस्त किया कि वेइस संबंध में सकारात्मक समाधान के प्रयास करेंगे।

जार के प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक व जोधपुर जिलाध्यक्ष सैयद मुनव्वर अली के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट रोड पर स्थित राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधीन सूचना केंद्र की दूसरी मंजिल पर सभागार (हाल) स्थित है जो एक दशक पूर्व तक पत्रकार संगठनों के साथ ही गैर पेशेवर और कला साहित्य व सांस्कृतिक संस्थाओं को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता था। जहां इस सभागार के साथ ही इसके बाहर की गैलेरी में रजिस्टर्ड संस्थाओं द्वारा 'प्रेस से मिलिए' विचार गोष्ठियां पत्रकारों के लिए कार्यशाला और आमजन के लिए निःशुल्क कला, साहित्य व सांस्कृतिक आयोजन हुआ करते थे लेकिन 7 सितंबर 2017 कोथे लेकिन 7 सितबर 2017 को सूचना केंद्र की ऊपरी मंजिल को जोधपुर जिला प्रशासन ने अपने अधीन ले लिया और वहां पर पाक नागरिक विस्थापितों का कार्यालय शुरू कर दिया गया जो वर्तमान में भी संचालित किया जा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया से सम्बद्ध प्रदेश के प्रमुख जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) एवं अन्य पंजीकृत पत्रकार संगठनों के लिए जोधपुर में कार्यक्रम आयोजन के लिए कोई स्थाई सभागार नहीं है, जिसके अभाव में पत्रकार संगठन होटल और अन्य निजी सभागारों में शुल्क देकर कार्यक्रम आयोजित करने को मजबूर हैं। इन संगठनों से जुड़े श्रमजीवी पत्रकार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि हर बार आपसी स्तर पर धनराशि एकत्रित कर कार्यक्रम करवा सकें।मौजूदा हालात यह हैं कि इस सभागार के अभाव में पत्रकारों कलाकारों और संस्कृतिधर्मियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि सूचना केंद्र में संचालित पाक विस्थापित कार्यालय को कलेक्ट्रेट या अन्य किसी सरकारी भवन में स्थानांतरित करने के आदेश जारी करें ताकि पत्रकार संगठन एवं कला साहित्य और सांस्कृतिक संस्थान इस सभागार में फिर से अपनी गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन करवा सकें।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में जार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी इसरानी उपाध्यक्ष राजेश शर्मा व मुकेश श्रीमाली एवं कार्यकारिणी सदस्य रंजन दैया व गुलाम मोहम्मद दानिश अली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।