शराब के नशे में युवक ने अपने हाथ की काटी नसें*
*शराब के नशे में युवक ने अपने हाथ की काटी नसें*
जोधपुर /जालोरी गेट स्थित बिजली घर के बाहर शराब के नशे में युवक ने अपने हाथ की नसें काट दी जिससे वहां मौजूद लोगों में एकबारगी हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
लोगों ने ये घटना घटित होने पर तुरन्त पुलिस को सूचित किया। खांडा फलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरन्त महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गई जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
घटना की जानकारी देते हुए खांडा फलसा थाना अधिकारी बलवंत राम ने बताया कि जिस युवक ने अपने हाथ की नसें काटी है वह युवक शराब का आदि हैं। इस घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा हैं कि युवक ने आवेश में आकर ऐसी हरक़त क्यों की हैं इसके पीछे की पड़ताल की जा रहीं हैं।