परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं हैं : राजगुरु विशोकानन्द भारती

परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं हैं : राजगुरु विशोकानन्द भारती

परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं हैं : राजगुरु विशोकानन्द भारती

महामंडलेश्वर, राजगुरु विशोकानन्द भारती जी महाराज का पेंशनर समाज भवन में हुआ बहुमान 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। महानिर्वाणी अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर बीकानेर राजगुरु विशोकानन्द भारती जी महाराज हरिद्वार का पेंशनर समाज भवन में बहुमान किया गया ।

इस मौके स्वामी जी ने कहा की परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं हैं और पर पीड़ा से बढ़कर कोई पाप नहीं है मनुष्य को अपने जीवन को परहित में लगाना चाहिए वहीं चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन सोसियो ग्लोबल प्रेसिडेंट अनोपसिंह लखावत ने कहा कि संत हमारे समाज का मार्गदर्शन करते हैं और वे हमें कल्याण का मार्ग दिखाते हैं पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि संतों के सानिध्य में जीवन सफल होने का माध्यम प्राप्त होता है ओम पाराशर ने स्वामी जी एवं पेंशनर समाज का परिचय दिया तथा कहा कि सामाजिक सरोकारों में सोजत की सभी सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर भाग लेती है स्वामी के 72 मठ है जहां विभिन्न प्रकल्प संचालित होते हैं चेतन व्यास ने स्वामी जी की अगुवाई की।

इस मौके अमरा नंद भारती, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास, चेतन व्यास, उप कोष अधिकारी रामेश्वर सैन, जुगल किशोर दवे, अनिल जैन, शारीरिक शिक्षा जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सैन, महेंद्र माथुर, अब्दुल समद राही, कैलाश दान चारण, ईश्वर दास पुरुष वाणी, श्याम सिंह लखावत, प्रकाश राठौड़ संहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे संचालन राम स्वरूप भटनागर ने किया।