कांग्रेस मनरेगा को लेकर देगी आज धरना     

कांग्रेस मनरेगा को लेकर देगी आज धरना     

कांग्रेस मनरेगा को लेकर देगी आज धरना                           पाली / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा दिवस 2 फरवरी के अवसर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर के बाहर विशाल धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण सांसद प्रत्याशी विधायक विधायक प्रत्याशी गण जिला कांग्रेस कमेटी एवं समस्त पदाधिकारी गण पूर्व सभापति पूर्व प्रधान पूर्व जिला प्रमुख निवर्तमान पार्षद पार्षद प्रत्याशी पूर्व पार्षद जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी अग्रिम संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी प्रकोष्ठ और विभाग के अध्यक्ष और कार्यकारिणी बूथ अध्यक्ष एवं जिलेभर के कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।