जवाई बांध से नहर मे छोडा पानी
जवाई बांध से नहर मे छोडा पानी
पाली/ 26 अक्टूबर/ जवाई बांध स्थित मामा जी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जवाई नहर का गेट सिंचाई के लिए पानी देने के लिए खोला गया। इस मौके पर सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुमावत जल संसाधन विभाग नहर खण्ड सुमेरपुर के अधिशासी अभियंता राज भंवरायत सहायक अभियंता अक्षय कुमावत कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया व सुमेरपुर-आहोर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूद रहैं।अधिशासी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि इस बार किसानों को रबी फसल सिंचाई के लिए जवाई बांध से कुल चार पाण पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जवाई बांध से चार पाण में कुल 4900 एमसीएचसी पानी छोड़ा जाएगा।
पहली और दूसरी पाण 24-24 दिन की रहेगी। तीसरी और चौथी पाण 25-25 दिन की दी जाएगी। पहली पाण में 1200 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से खेतों में पानी पहुंचते ही बाराबंदी लागू करदी जाएगी। नहरों की संपूर्ण सफाई पहले ही पूरी कर ली गई है ताकि पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।
इस बार जवाई नहर से कुल 38,671 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जाएगी। जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम भी तैनात होगी जिससे पानी का समुचित वितरण सुनिश्चित हो सके। पानी कमाण्ड क्षेत्र के टेल तक पहुंचे इसकी व्यवस्था की गईं हैं.