साधु ने चेन चुराई
साधु ने चेन चुराई पाली / शहर में एक नागा साधु बनकर आए ठग ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को झांसे में लेकर 5 लाख की सोने की चेन चुरा ली। बुजुर्ग को साधु ने चेन मंत्रित करने का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि नागा साधु ने धागा व चेन मंत्रने का झांसा देकर कहा कि इनको ऐसा मंत्रुगा की घर में चेन व सुख रहेगा. बुजुर्ग ने अपनी चेन जैसे ही साधु को दी वह कार में बैठकर भाग निकला.