मदन राठौड़ के पुत्र का 30 नवम्बर को होगा शुभ विवाह
मदन राठौड़ के पुत्र का 30 नवम्बर को होगा शुभ विवाह
पाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश राठौड़ का विवाह समारोह आगामी 30 नवम्बर को अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस विवाह उत्सव में देशभर के शीर्ष राजनीतिक हस्तियां और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे जिससे यह समारोह सुर्खियों में बना हुआ है।
राठौड़ परिवार और उनके निकटस्थ लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जी-जान से जुटे हैं। समारोह का आयोजन राठौड़ के निवास स्थान के समीप ही स्थित कन्या महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विवाह स्थल पर बंगाली थीम पर आधारित हेरिटेज लुक का टेंट डेकोरेशन किया जा रहा है जो मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और एक अद्वितीय सांस्कृतिक रंगत प्रस्तुत करेगा। वंही वीआईपी मेहमानों के लिए एक स्पेशल हेलीपैड भी तैयार किया जा रहा है।
यह विवाह समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के कई नेता मंत्री शिरकत करेंगे शादी समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेइसके अतिरिक्त समारोह में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी न्योता भेजा गया है। उनके भी पाली आने का कार्यक्रम बन सकता है जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता है। प्रदेश के अन्य कई मंत्री और नेतागण भी इस शुभ अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।