साइबर अपराध के संबंध में दी जानकारी
साइबर अपराध के संबंध में दी जानकारी पाली/ साइबर सेल के बारे में पुलिस कार्मिकों को साइबर जानकारी पीपीटी द्वारा दी गईं.
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देशन में लाईन परिसर के बहु उद्देश्य हॉल में DOIT जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रोग्रामर हिमांशु शर्मा व साइबर सेल द्वारा पुलिस कर्मियों को साईबर जागरूकता अभियान के तहत साईबर अपराध की जानकारी व साईबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साईबर अपराध होने पर तुरन्त 1930 पर शिकायत कर सम्बंधित थाने पर शिकायत दर्ज करवाने सम्बंध में बताया गया.