गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का त्रिवेणी संगम 15-16 नवम्बर को पुष्कर

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का त्रिवेणी संगम 15-16 नवम्बर को पुष्कर

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का त्रिवेणी संगम 15-16 नवम्बर को पुष्कर में

पाली। राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में आगामी 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को गौतम आश्रम पुष्कर में त्रिवेणी संगम का दो दिवसीय भव्य आयोजन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन शपथ ग्रहण समारोह तथा खुला अधिवेशन जैसे विविध कार्यक्रम होंगे।भवन ट्रस्ट महामंत्री सुनील जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश जी दुबे (पूर्व निदेशक इलाहाबाद बैंक) करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आचार्य यज्ञानंद शास्त्री (अध्यक्ष रामलला अयोध्याधाम सेवा समिति अयोध्या) नरेश जाजड़ा (उपाध्यक्ष जयपुर) तथा सीताराम जोशी (अध्यक्ष गौतम आश्रम पुष्कर), सोहनलाल जोशी( पूर्व प्रान्तीय सभा अध्यक्ष) उपस्थित रहेंगे।महिला अध्य्क्ष ज्योति त्रिवेदी ने बताया किइस अवसर पर समाज के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि महिला एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।युवक संघ के महामंत्री मनोहर पंचारिया ने बताया कि पाली जिले से भी समाज का प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में शामिल होगा।पाली जिलाध्यक्ष सत्यनारायण जोशी (अलाय) ने कहा कि यह सम्मेलन समाज में एकता सहयोग और नव दिशा का प्रतीक बनेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर जोशी ने बताया कि इस संगम का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक साझा मंच पर लाना पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करना पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच को जोड़ना और समाज में संगठन एवं समरसता की भावना को प्रबल बनाना है।युवक संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जोशी ने बताया कि साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय के माध्यम से समाज में सशक्त पारिवारिक संबंध स्थापित करने का भी यह एक सराहनीय प्रयास है। त्रिवेणी संगम समाज में संगठन संस्कार और सहयोग की नई दिशा प्रदान करेगा।