प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल-वाहिनियों का निरीक्षण

प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल-वाहिनियों का निरीक्षण

प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल-वाहिनियों का निरीक्षण

पाली 28 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि की उपस्थिति में पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा बाल-वाहिनियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई बाल वाहिनियों में फिटनेस सर्टिफिकेट की समय सीमा समाप्त होना पाया गया, पीछे की ओर सुरक्षा ग्रिल का अभाव पाया गया प्राथमिक चिकित्सा पेटी अग्निशामक यंत्र नहीं पाया गया जीपीएस सिस्टम अक्रियाशील अवस्था में होना विशेष बच्चों हेतु सुविधा के लिए रैंप/सुलभ प्रवेश का अभाव पाया गया दस्तावेजों की अनुपलब्धता बाल-वाहिनियों के वाहन पर चालक तथा सहायक का पहचान विवरण अंकित नहीं होना जैसी आदि कमियां पाई गई। जिनके विरूद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा मोटरवाहन अधिनियम अनुसार विधिक कार्यवाही की गई।

साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षा विभाग तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए एवं आगामी निरीक्षण तक विभिन्न कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा उपाधीक्षक पुलिस मदन सिंह एसीबीओ देवेन्द्र डाबी आरटीओ निरीक्षक दलपत खिंची यातायात पुलिस निरीक्षक तेजाराम हुकमसिंह प्रदीप अमरावत आदि मौजूद रहें।