ज्योतिष सम्मेलन में 100 विद्वत प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ज्योतिष सम्मेलन में 100 विद्वत प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ज्योतिष सम्मेलन में 100 विद्वत प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

*ज्योतिष परिप्रेक्ष्य में टूटते वैवाहिक रिश्ते पर हुए व्याख्यान*

डॉ. पुलह का 100 सम्मेलन आयोजित करने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

सुमेरपुर5जनवरी /

भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट व भारतीय वेद ज्योतिष विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मोदीनगर में एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में देश भर से आए ज्योतिष के 100 मूर्धन्य विद्वानों एवं विदुषियों ने ज्योतिष परिप्रेक्ष्य में टूटते वैवाहिक रिश्ते विषय पर अपने ज्ञान व अनुभव को साझा करते हुए सारगर्भित व्याख्यान दिए।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि महाराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय जयपुर के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो.आनंद पुरोहित ने आठ प्रकार के विवाहों का वर्णन करते हुए कुंडली मिलान से विवाह करने पर विस्तार से बताया। डॉ.केपी मुद्गल ने अष्टकूट,गुण व मंगल मिलान के साथ चरित्र व व्यावहारिक गुणों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ .सतीश भारद्वाज ने सामाजिक,संविधानिक,व्यावहारिक विषयों पर उत्कृष्ट व्याख्या कर चर्चा कर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं के साथ बेटी के संरक्षण पर चर्चा की।सम्मेलन के संयोजक व संस्था के यूपी सह प्रभारी डॉ.कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय वेद ज्योतिष विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष व भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के उ.प्र . प्रभारी डॉ.विनायक पुलह के द्वारा सौ सम्मेलन के आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर इस मौके नागरिक अभिनंदन किया गया।राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पंडित ओपी शास्त्री ने बताया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़, व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा ने देश भर से आए100 मूर्धन्य एवं सुविख्यात ज्योतिषीय विद्वानों व अतिथियों को दुपट्टा माला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो आदि से मंच पर सम्मानित किया।

 भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हरिचरण शर्मा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.नरोत्तम पुजारी बजरंग लाल शर्मा व डॉ.कार्ष्णि भरत महाराज के सानिध्य में संस्था के राजस्थान प्रभारी पंडित हरिप्रसाद गौड़ म.प्र.

योगेश्वर शास्त्री पंडित गिरधारी लाल शर्मा एडवोकेट सुधा शर्मा पंडित शिव कुमार शर्मा पंडित बृज वासी डॉ .सुरेन्द्र शर्मा,प्रमिला गुप्ता अंजलि गिरधर  सहित विद्वानों ने ज्योतिष के परिप्रेक्ष्य में टूटते वैवाहिक रिश्ते पर ज्योतिषीय व्याख्यान व पत्र वाचन किया गया। इस अवसर पर डॉ.अरविंद तिवाड़ी रमलाचार्य दिनेश प्रेम शर्मा डॉ.नवप्रभाकर गोस्वामी पंडित बाल किशन शर्मा मंजूसिंह प्रिंयका गोस्वामीअजय आर्य कृष्णाभ सहित दोनों संस्थाओं के कई विद्वान मौजूद रहे।