नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार
नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार जोधपुर /नाबालिग पिडिता को भगाकर ले जाने व बलात्कार करने मामले में एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया हें.उन्होंने बताया कि 04 नवंबर 2025 को प्रार्थीया ने थाने पर एक रिपोर्ट दी एवं बताया कि
मेरी पुत्री दोपहर लगभग 2 बजे कुछ सामान लेकर आने के बहाने से निकली तथा वह लौटकर नही आई शक है कि वह जो इस्ट्राग्राम पर एक लडके से बातचीत करती थी उसने बहला फुसला कर मेरी नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया गया उसकी इस्ट्राग्राम आइडी नीतिन 7737 नम्बर थी। मेरी पुत्री को ढूंढने की कोशिश करे.रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर नाबालिग पीडिता की तलाश शुरू की गयी।
पुलिस ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीना सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा आनन्द सिंह राजपुरोहित के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी तेज करण नि.पु मय टीम के नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक लडके आरोपी नितिन उर्फ मुन्ना पुत्र भोलाराम जाति चमार उम्र 19 निवासी हरपुर रेवाडी वार्ड नम्बर 11 पीएस अगारघाट जिला समस्तीपुर बिहार के बारे में मालूमात कर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर नाबालिग पीडिता को आरोपी सहित समस्तीपुर बिहार से दस्तयाब किया जाकर ट्रांजिट वारण्ट पर प्राप्त कर बाद अनुसंधान आरोपी नितिन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है।
-----------