कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन         

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन         

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन                     पाली 17 दिसम्बर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशनुसार मोदी,शाह सरकार द्वारा ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में तथा माननीय न्यायालय द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई गई है। यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध एवं विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा ED सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतंत्र की हत्या एवं विपक्षी दलों की आवाज़ दबाने की साज़िश के विरोध में जिला स्तर पर आज विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। 

लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ तानाशाही के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद की तथा मनरेगा का नाम बदलने की साजिश महात्मा गांधी जी के नाम से भाजपा की चिढ़ जगजाहिर है। करोड़ों ग्रामीणों की जीवनरेखा 'मनरेगा' का नाम बदलने का प्रयास पूरी तरह अनुचित है। यह केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि गरीबों के हक पर प्रहार है।

  मनरेगा बचेगा मजदूर बचेगा

महात्मा गांधी के नाम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस मोके पर पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा राजस्थान की पर्ची सरकार गरीबों को 100 दिन के रोजगार से वचिंत कर गुमराह कर रही है। पुर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द पीसीसी सदस्य शोभा सोलंकी, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिरला अरुण जोशी सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी भंवर राव महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी राजीव गांधी पंचायत राज के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, संतोख सिंह बाजवा प्रकाश सांखला रघुनाथ सिंह मण्डली जयसिंह सुकरलाई ताराचंद चन्दनानी सहित सैकड़ों कांग्रेसजनो ने कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।