साहित्यकार कटारिया को दिल्ली में मिली प्रोफेसर की मानद उपाधि
साहित्यकार कटारिया को दिल्ली में मिली प्रोफेसर की मानद उपाधि।
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मारवाड़ जंक्शन। निकटवर्ती बिठौड़ा कलां निवासी राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि पन्ना लाल कटारिया को भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को पंचशील आश्रम, बुराड़ी बाई पास, झारोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ सत्यनारायण जटिया पूर्व केंद्रीय केबिनेट मंत्री, संघ प्रिय गौतम पूर्व केंद्रीय मंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहन पाल सुमनाक्षर, प्रदेशाध्यक्ष स्वामी आत्मा राम जी उपाध्याय के कर कमलो एवं उपस्थिति में प्रोफेसर की मानद उपाधि से नवाजा गया।कटारिया को यह उपाधि इनके साहित्य में अहम योगदान को देखते हुए दी गई। उपाधि मिलने की सूचना मिलते ही मारवाड़ क्षेत्र में ख़ुशी की लहर छा गई डॉ आबिद अली, डॉ तेजा राम परिहार, डॉ सूर्य प्रकाश चौहान, डॉ संदीप कुमार मीणा,डॉ नरेश कुमार,चुनाराम बारसा, महेंद्र सिंह जोधा, गोविन्द सिंह चम्पावत, चम्पा लाल भाटी,मांगी लाल सोडा, भेरू सिंह कुड़की, भंवर लाल सापेला, भंवर लाल भाटी, मिठू देवी, सुरेश कुमार गुर्जर, राहुल नायक,मदन लाल कुड़ी, राजू दास वैष्णव, बशीलाल धर्ट,गुलाब राम हटेला, मदन लाल कुड़ी, शाबिर सागर, बसंत राज जोशी, गोपाल राम तंवर, नवनीत सिंह आऊवा ने कटारिया को बधाईया देकर ख़ुशी जाहिर की।