महिला अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
महिला अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता सत्र
पाली/ टेक्नोसाउंड कंप्यूटर केंद्र पर जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वुमन से जेंडर स्लस्ट राजश्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवंबर से मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) तक लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित किया गया है।सत्र में बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक और डिजिटल चुनौतियों का समाधान करने के लिए कानूनी व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी गई। लिंग आधारित हिंसा की गंभीरता, इससे जुड़ी चुनौतियाँ जैसे सहायता सेवाओं की कमी पीड़ितों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण और उनके समाधान पर चर्चा की गई।इस दौरान बेहतर कानून, सख्त प्रवर्तन, शिक्षा, जागरूकता तथा आश्रय एवं परामर्श सेवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया। साथ ही “सखी वन स्टॉप सेंटर” और 181 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई और बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।इस जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित एवं न्यायसंगत समाज के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में केंद्र निदेशक विनीत भाटी शिक्षक गौतम शुभम एवं 26 बालिकाएं उपस्थित रही।