श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने पैकेजिंग फैक्ट्री का भ्रमण किया

श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने पैकेजिंग फैक्ट्री का भ्रमण किया

श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने पैकेजिंग फैक्ट्री का भ्रमण किया। 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। प्रधानाचार्य बसंत कुमार जी परिहार के नेतृत्व और औद्योगिक भ्रमण प्रभारी शुचि शर्मा के निर्देशन में सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का भ्रमण किया गया। आशीष और यश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण करवाया और किस तरीके से एक पैकिंग मैटेरियल बॉक्स तैयार होता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सर्वप्रथम कागज के रोल और कागज की सीट कैसे काम में लिए जाते हैं उन पर अत्याधुनिक जापानी मशीनों द्वारा किस तरह से प्रिंट की जाती है फिर प्रिंट के बाद उन पर किस प्रकार से विभिन्न मशीनों द्वारा लेमिनेशन किया जाता है और अंत में बॉक्स रूप में किस तरह से कटिंग की जाती है, इसकी संपूर्ण व्याख्या की। 

यह भ्रमण विद्यार्थियों को निश्चित रूप से एक औद्योगिक सोच विकसित करने में मदद करेगा मिलेनियम पैकेजिंग के संस्थापक लोकेश श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव और यश श्रीवास्तव ने आत्मीयता के साथ सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत-सम्मान किया और साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवनीत रॉय ने विद्यार्थियों को कविता पाठ और जीवन में व्यवसाय के ज़रिए कैसे आगे बढ़ा जा सकता हे इस बारे में समझाया इस मौके पर पीएमश्री प्रभारी महेश व्यास, मुकेश कुमार, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमावत, अश्विनी कुमार, राजेश गौड़, गणपत पन्नू, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, अब्दुल कादिर और राजेंद्र जैन उपस्थित रहे।