अवैध डोडा पोस्त जब्त
अवैध डोडा पोस्त जब्त
पाली / पुलिस थाना सदर की पुलिस टीम ने एक मुलजिम को गिरफ्तार कर मुलजिम के कब्जे से 11 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त किया जब्त किया
निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना सदर कपूराराम ने बताया कि अवैध डोडा पोस्त की रोकथाम हेतु जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन "प्रहार" के तहत जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, श्री अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन मे पुलिस थाना सदर पाली की टीम ने 03 फ़रवरी 2026 को सोनाईमाझी टॉल के पास मुखबीर की ईत्लानुसार गजराज बस न. ए.आर 11 एफ 9554 को चैक किया तो बस के अन्दर बैठा जुगलकिशोर के कब्जे मे 11 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त मिला जिस पर प्रकरण पंजिबद्व किया गया।