डेह में दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया
डेह में दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
डेह, नागौर। सेठ श्री भंवरलाल बेताला राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर डेह में दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया।औषधालय के प्रभारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश फुलवारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार ने इस साल से 23 सितम्बर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाये जाने की घोषणा की है इससे पहले हमेशा धनतेरस को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है अब हर साल 23 सितम्बर को ही इसका आयोजन पुरे देश में किया जाएगा।
इस बार *आयुर्वेद जन जन के लिए और पूरी पृथ्वी के कल्याण के लिए* थीम के साथ इसका आयोजन किया जा रहा है इस थीम के साथ आज समारोह पूर्वक आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरि की तस्वीर के सामने दीपप्रज्वलन ,माल्यार्पण कर शुरुआत की गई उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयुर्वेद दिवस पर दिए गए सन्देश को पढ़ कर सुनाया गया।
इस दौरान डॉ.फुलवारिया ने आयुर्वेद एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया क्योंकि आयुर्वेद एवं योग से कई तरह के बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अभी शरद ऋतु का काल चल रहा है अतः इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस समय पित दोष का प्रकोप होता है अतः इस ऋतुचर्या के अनुसार आहार विहार करेंगे और दिनचर्या का पालन करेंगे तो बीमार नही होंगे।इस दौरान योग प्रशिक्षक पवन कुमार,ममता,समाज सेवी पवन कुमार पहाड़िया,पूर्व आईंआरए हनुमानराम टोगसिया,भंवरसिंह उदावत,सत्यनारायण टेलर,गोपालचंद तंवर,पुसाराम टोगसिया,मिश्रीलाल तंवर,रामनारायण झाड़वाल आदि उपस्तिथ थे।