चांदपोल गौर में आवारा पशुओ जमघट चोपट हुईं सफाई
चांदपोल गौर में आवारा पशुओ जमघट चोपट सफाई व्यवस्ता जोधपुर/ शहर के चांदपोल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है. नगर निगम प्रशासन ने जोधपुर मे किए कार्मिकों के ट्रांसफर पर भी क्षेत्र में जगह जगह गंदगी के ढेर पड़े रहते है गटर बहते है राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है कई बार शिकायत की पर जिम्मेदारो को कोई परवाह नहीं हैं. आवारा मवेशी दिन भर घूमते रहते हैं.गोवंश ने कई बार बुजुर्गों को नुकसान पहुंचाया टीम जब आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए आते है तो पशुपलकों को पहले ही खबर लग जाती हैं. कभी कभार पशु पालक व टीम मे पशु पकड़ने को लेकर विवाद भी हुए हैं. मोहल्ले वाले जगह जगह गंदगी से परेशानी उठा रहे है. चांदपोल में गौर रामेश्वर मंदिर के पास महाहेश्वरी नोहरा पेशाब घर के आगे रामबावडी आदि स्थनों पर गंदगी के ढ़ेर पड़े रहते है. लम्बे समय से जमे सफाई कार्मिक सुनते नहीं गाड़ी आने पर कचरा उठाने का आश्वासन देते रहते हैं.समाचार पत्रों और विभिन्न शिकायत केन्द्रो पर की गई शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही.चुनी हुईं सरकार मे पोपट बाई का राज चल रहा हैं. प्रशासक नियुत होने पर अधिकारीराज ध्यान नहीं देता और जन प्रतिनिधि मूक दर्शक बन देखते है पर किसी की भी जलवंत शिकायत का उतरदायित्व नहीं हैं.