पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है : सीओ जेठूसिंह करनोत 

पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है : सीओ जेठूसिंह करनोत 

पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है : सीओ जेठूसिंह करनोत 

त्योहार को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च कोतवाली से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ वापस कोतवाली पहुंचा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीओ जेठूसिंह करनोत  के  नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ मार्च मैन बाजार होते हुए सब्जी मंडी धान मंडी  जैतारणिया दरवाजा होते हुए कोतवाली पहुंच कर समाप्त हुआ। सीओ जेठूसिंह करनोत  ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी संदेश दिया कि यदि किसी ने समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की तो प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा।