निकाह नबियों की सुन्नत इसे आसान बनाये : मौलाना अब्दुल करीम,  कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति, जोधपुर का 25वां इज्तिमाई विवाह समारोह आयोजित 

निकाह नबियों की सुन्नत इसे आसान बनाये : मौलाना अब्दुल करीम,   कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति, जोधपुर का 25वां इज्तिमाई विवाह समारोह आयोजित 

निकाह नबियों की सुन्नत इसे आसान बनाये : मौलाना अब्दुल करीम 

कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति, जोधपुर का 25वां इज्तिमाई विवाह समारोह आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति जोधपुर का 25वां इज्तिमाई विवाह समारोह शनिवार 22 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे ईदगाह अहले हदीस 5वीं रोड़ पर हर्षोल्लास से आयोजित हो गया। कौम मेड़ती सिलावटान समाज के 38 जोड़े दुल्हा दुल्हन को सुन्नत तरीके से मौलाना इमाम बारादरी अब्दुल करीम, मस्जिद रहमानिया के मौलाना जमालद्दीन सोजती गेट मस्जिद मौलाना नासिर हुसैन ने निकाह का फरिजा अदा करवाया। मौलाना अब्दुल करीम ने अपने बयान में कहा कि निकाह नबियों की सुन्नत (परंपरा) है। पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने निकाह को आसान बनाना और इसे सादगी से करने की ताकिद की है। समारोह में जोधपुर सहित 22 खेड़ा से कौम मेड़ती सिलावट समाज बंधुओं ने शिरकत की और दूल्हा दुल्हन को अपनी दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर 

हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावटान समाज सदर अल्हाज सलीम चौहान, नायब सदर मतीन खताई कैशियर मोहम्मद साकिर खताई नायब सेकेट्री अब्दुल वाहिद, अब्दुल मन्नान पंचायत कमेटी चेयरमैन, मोहम्मद इकबाल स्कूल कमेटी चेयरमैन, कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति सदर अनवर सिसोदिया, सेकेट्री डॉ अब्दुल्लाह खालिद, केशियर अब्दुल वाहिद (बाबू) के साथ अतिथि शहजाद खान सूरसागर विधानसभा प्रत्याशी, पार्षद भरत आसेरी, अब्दुल समद राही आदि उपस्थित थे। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति सदर अनवर सिसोदिया व पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का बेहतरीन सरस संचालन डॉक्टर अब्दुल्लाह खालिद ने किया।

 इनका रहा सराहनीय योगदान 

राब्ता कमेटी चेयरमैन मोहम्मद समीर उप चेयरमैन मोहम्मद हारिस, मोहम्मद आसिफ मोहम्मद मुजाहिद मोहम्मद इमरान मोहम्मद अनीस, खरीदारी कमेटी चैयरमैन मोहम्मद जावेद उप चेयरमैन अब्दुल मोइन उप चेयरमैन मोहम्मद बिलाल खाना कमेटी चेयरमैन मोहम्मद तसनीम उप चेयरमैन बरकतुल्लाह उपचेयरमैन मोहम्मद जाकिर टेंट कमेटी चेयरमैन मोहम्मद असलम बर्तन कमेटी चेयरमैन सिकंदर उप चेयरमैन अब्दुल कबीर उप चेयरमैन मोहम्मद मुस्लिम वालंटियर कमेटी चेयरमैन अब्दुल वकील उप चेयरमैन मोहम्मद वसीम, अब्दुल बर, नासिर आदि प्रमुख हैं।