मेडिकल सामग्री खरीद में घोटाले की आशंका
मेडिकल सामग्री खरीद में घोटाले की आशंका सिरोही/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश खराड़ी पर मेडिकल सामग्री खरीद में करोड़ों के घोटाले का मामला की आशंका हैँ. चिकित्सा विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। सिरोही के सीएमएचओं डॉ. दिनेश खराड़ी सहित अन्य के खिलाफ राजस्व के दुरुपयोग और भुगतान में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतों की जांच होगी। जांच दल में भवानी सिंह गौड़ आओ-आई, गोपाल सिंवर आओ-ईऔर जयसिंह कनिष्ठ लेखाकार को शामिल कि गया है।चिकित्सा विभाग के वित्तीय सलाहकार ने आदेश जारी कर रिपोर्ट मांगी है। जांच में लापरवाही या उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।आरोप करीब 4 करोड़ रुपए की खरीद प्रक्रिया से जुडा हैं, जिसमें बिना मेडिकल सामग्री प्राप्त किए भुगतान देने की बात सामने आई है। यह मामला अब विभागीय जांच के साथ-साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को भी भेजा गया है।