तीन पाण में मिठड़ी से मिलेगा पानी       

तीन पाण में मिठड़ी से मिलेगा पानी       

तीन पाण में मिठड़ी से मिलेगा पानी                            बाली /पाली जिले के सिंचाई विभाग द्वारा पंचायत समिति सभागार में मिठड़ी और फुटिया बांध कमांड क्षेत्र के किसानों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फसलों की सिंचाई के लिए पानी के प्रबंधन और वितरण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें पानी छोड़ने का कार्यक्रम भी शामिल है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मिठड़ी बांध वर्तमान में ओवरफ्लो हो रहा है। बैठक में मिठड़ी बांध से सिंचाई के लिए कई अहम फैसले लिए गए। किसानों को अपने खालिये (छोटी नहरें) साफ करने और क्यारी बनाकर सिंचाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें एक बीघा में 40 क्यारियां बनाना अनिवार्य होगा।

 हर पाण (पानी छोड़ने का चक्र) में पानी टेल (अंतिम छोर) से हेड (शुरुआती छोर) की ओर दिया जाएगा। अवैध सिंचाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिठड़ी बांध से इस बार किसानों को कुल तीन पाण पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

पहली पाण 27 अक्टूबर को 20 दिनों के लिए खोली जाएगी। दूसरी पाण 5 दिसंबर को 25 दिनों के लिए तीसरी पाण 15 जनवरी को पानी की पर्याप्त उपलब् के अनुसार खोली जाएगी।