बस टेंकर भिड़ंत, 15 यात्री घायल 

बस टेंकर भिड़ंत, 15 यात्री घायल 

बस टेंकर भिड़ंत, 15 यात्री घायल              पाली/ सांडिया में बस व टेंकर की टक्कर हो गईं जिससे 15यात्री घायल हो गए. सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस हाइवे पर आई तो सामने से आ रहें टेंकर से टक्कर हो गईं.घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस की मदद से सभी को बस से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज शुरूहुआ. पाली जिले के सिरियारी से जयपुर के लिए नियमित चलने वाली रोडवेज बस सोमवार सुबह जयपुर के लिए जा रही थी। हाईवे पर सांडिया गांव के पास सुबह करीब 7 बजे बस जैसे ही ड्राइवर ने बस को हाईवे परचढ़ाया सामने से तेज रफ्तार से आ रहो टैंकर से बस टकरा गई।

इस हादसे में बस में बैठे करीब 15 यात्री घायल हो गए। किसी के सिर पर तो किसी के हाथ-पांव में चोटें आई। घायल यात्री दर्द से चीख उड़े। जिनकी चीख-पुकार सुनकर सांडिया गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए सोजत भेजा।घटना की जानकारी मिलने पर चंडावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।एसएचओ कहा कि यात्रियों की हालत खतरे से बाहर हैं.

चंडावल थानाप्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई है। एक यात्री का हाथ और एक का नाक फेक्चर हुआ। शेष की हालत सामान्य है। बस में करीब 35 सवारियां थी।