शिक्षक राष्ट्र एवं चरित्र निर्माण का अग्रदूत - गजेंद्र जैन

शिक्षक राष्ट्र एवं चरित्र निर्माण का अग्रदूत - गजेंद्र जैन

शिक्षक राष्ट्र एवं चरित्र निर्माण का अग्रदूत - गजेंद्र जैन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

स्थानीय श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता एवं मुख्य अतिथि समिति कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन ने मां सरस्वती पूजा वंदना एवं महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जन्म दिवस पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि गुरु के बिना किसी का भी कल्याण संभव नहीं है गुरु के बिना ज्ञान और सफलता मिलना असंभव है हर सफल व्यक्ति के पीछे शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान है सही ओर गलत का विवेक केवल एक शिक्षक ही दे सकता है शिक्षक हमे आगे बढ़ने एवं सफल होने की प्रेरणा देते है नई शिक्षा नीति हमे पुनः विश्वगुरु बनाने का संकल्प दिलाता है नई शिक्षा नीति युवाओं में कौशल निर्माण का मूल आधार होगा 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए गजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता वह राष्ट्र निर्माता है शिक्षक राष्ट्र एवं चरित्र निर्माण का अग्रदूत होता है शिक्षक होना अपने आप में गर्व का विषय है शिक्षक दिवस छात्रों को अनुशासन के साथ शिक्षकों का प्रतिदिन सम्मान करने की प्रेरणा देता है शिक्षक साक्षात् भगवान का स्वरूप है वहीं शिक्षकों को बिना भेदभाव के सभी को सही शिक्षा देने का कर्त्तव्य याद दिलाता है 

प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, रसना कुमारी, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, शिवानी गहलोत, सुमन, मैना देवी एवं रामचंद्र सहित सभी शिक्षकों को प्रबंध समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता एवं कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन ने तिलक लगा कर माला एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया

छात्रा पूजा, कोमल एवं लक्षित ने शिक्षक के महत्व को कविता के माध्यम से व्यक्त किया छात्र उत्तम मेवाड़ा, विजय, कुणाल एवं छात्रा अनीता ने अपने भाषण में गुरु के उपकार का वर्णन कियाकार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन दीपक देवड़ा ने किया