वांछित अभियुक्त गिरफ्तार             

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार             

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार                  मारवाड़ जंक्शन /फर्जी दुल्हन बनाकर शादी करवाने वाले दो साल से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से ही अभियुक्त अलग अलग स्थानो पर करता था निवास फर्जी दुल्हन के मामले में पूर्व में फर्जी दुल्हन समेत चार अभियुक्तो हिरासत में लिया गया.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु जिला ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एंव पुराने प्रकरणो के जल्द निस्तारण कर त्वरित न्याय दिलवाने के प्रयास के तहत सवाईसिंह नि०पु० थानाधिकारी मारवाड जक्शन के नेतृत्व में एक पुराने प्ररकणो में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर करीब दो वर्ष पूर्व हल्का क्षेत्र में फर्जी दुल्हन बनाकर शादी करवाकर रूपये एंठने के मामले में फर्जी दुल्हन समेत चार अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की घटना में अन्य शरीक एक अभियुक्त भगालाल जो बार बार अपने निवास परिवर्तन कर अलग अलग जगहो पर रहकर मजदूरी कर निवासी कर रहा था जिसका पुलिस टीम द्वारा लगातार पिछा कर अभियुक्त भगालाल उर्फ भगवान लाल पुत्र नानूराम बागरी निवासी कचनारा पुलिस थाना उन्हैल जिला झालावाड़ को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

 05 जनवरी 2024 को प्रार्थी केवलाराम जाट निवासी कुशालपुरा पुलिस थाना मारवाड जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि मध्य प्रदेष की तरफ के लोगो द्वारा फर्जी दुल्हन लाकर मेरे साथ मे शादी करवाई एंव बतौर खर्चा राशि के रूप में मेरे ढाई लाख रूपये लिये। फर्जी दुल्हन शादी के एक दिन बाद में मेरे घर पर रहने के बाद मे राकेश (फर्जी नाम) जो अपने बैग मे लाल मिर्च लेकर आया। जिस पर उक्त व्यक्ति पर शक होने पर पूछताछ की तो टालमटोल की बाते करने लगा रास्ता भटकना बताया। एंव दूसरे दिन उसी व्यक्ति द्वारा घर पर आकर फर्जी दुल्हन की माता का देहान्त होना बताया जिस पर व्यक्ति से पूछताछ की गई तो स्वंय को फर्जी दुल्हन का पति होना बताया। तब इस गिरोह के फर्जी होने की जानकारी हुई तो रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर9  05 जनवरी.2024 धारा 420 406 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।