चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार       पाली / शहर में नकब्जनी की वारदात का खुलासा कर दो जनों को गिरफ्तार किया गया हैं. जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि पाली शहर में महालक्ष्मी नगर पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में एक साथ 2-3 मकानों में हुई चोरी की वारदात पर पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी हनुवंतसिह पाली के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठीत टीम द्वारा प्रकरण के घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमे संदिग्ध नजर आये जिनका हुलिया के आधार पर पाली से हनुमानगढ तक 550 किमी तक रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुवे पिछा कर तकनीकी व आसूचना संकलन से संदिग्धो की पहचान कर टीम द्वारा संदिग्ध आरोपी इन्द्राज व कृष्ण को दस्तयाब कर पुछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर में गिरफतार किया. प्रकरण में बरामदगी व अन्य चोरी की वारदात के बारे में   अनुसंधान जारी है।