थैलेसीमिया पीड़ितों हेतु विशेष डाइट सेवा का शुभारंभ

Spesal deities start for themselves pesent

थैलेसीमिया पीड़ितों हेतु विशेष डाइट सेवा का शुभारंभ

हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट “उम्मीद की एक किरण” द्वारा थैलेसीमिया पीड़ितों हेतु विशेष डाइट सेवा का शुभारंभ

जोधपुर

हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट – “उम्मीद की एक किरण” की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी के नेतृत्व में महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय सेवा पहल का शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन मरीजों को पोषणयुक्त विशेष डाइट उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया गया है।

इस पुनीत सेवा कार्य का शुभारंभ डॉ. फतेह सिंह भाटी (अधीक्षक महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियान्वयन भविष्य में तेजकंवर सांखला (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी व किचन विभाग प्रभारी) के कुशल नेतृत्व में नियमित रूप से किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिपाल राठौड़ (नर्सिंग अधीक्षक) रेखा शर्मा (नर्सिंग प्रभारी थैलेसीमिया वार्ड) अनुपमा जोशी एवं रिद्धि शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता ने इस सेवा कार्य को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाया।

ट्रस्ट द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए प्रतिदिन फल, जूस बिस्किट्स तथा चिकित्सकों द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार संभव हो सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी अनेक जरूरतमंद मरीजों को विशेष डाइट एवं पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही है और यह सेवा पहल उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रयास थैलेसीमिया पीड़ितों के जीवन में नई ऊर्जा और आशा का संचार करेगा।

 सेवा का यह संकल्प जरूरतमंदों के जीवन में स्वास्थ्य आशा और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम बनेगा।