मजलिस हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावटान का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
मजलिस हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावटान का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
10वीं-12वीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली 250 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

जोधपुर। मजलिस हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावटान का प्रतिभा सम्मान समारोह पांच वीं रोड स्थित ईदगाह अहले हदीस में आयोजित किया गया। जिसमें 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली 250 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर अल्लहाज सलीम चौहान की सरपरस्ती में आयोजित इस समारोह में कौम मेड़ती सिलावटान के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समाज के राहिल खान पुत्र मोहम्मद युनूस खान 99.50 प्रतिशत अंक लाने पर सदर अल्हाज सलीम चौहान 1000 रुपए व नौशाद खान 1000 रुपए, शाकीर खताई 1000 रुपए का नगद व प्रशस्ति व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में समाज की उन होनहार प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और उच्च लक्ष्य के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग में पदोन्नत रमजान खान, मुराद खान को भी सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का आगाज तिलावत ए कुरान से जनाब मोहम्मद मुजाहिद साहब ने किया। पश्चात कमेटी के तमाम पदाधिकारी मेंबरान का साफा पहनकर इस्तकबाल किया गया।



इस दौरान सदर अल्हाज सलीम चौहान, नायब सदर अब्दुल मतीन खताई, केशियर मोहम्मद शाकिर खताई, सेकेट्री शाकिर चौहान, नायब सेकेट्री अब्दुल वाहिद खताई बाबू, इलेक्शन कमेटी चेयरमैन मोहम्मद इसाक सिसोदिया, अत्ताउल्लाह चौहान, सदर अब्दुल अजीज बेलिम, कोषाध्यक्ष नौशाद खान सहित मारवाड़ मुस्लिम एज्युकेशन वेलेफैयर सोसायटी के तमाम पदाधिकारी, मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी के सदर अल्हाज सलीम चौहान, सचिव अब्दुल जब्बार, इकरामुदीन काजी, रसुल बक्स, अब्दुल सलाम, अब्दुल हनान, जाकिर हुसैन, सौयब, शाहनवाज खान, अब्दुल कय्युम लोदी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच सफल संचालन अब्दुल जलील सलाट ने किया।
इनका भी हुआ सम्मान
अब्दुल मतीन खताई नायब सदर, मोहम्मद साकीर चौहान सैक्रेटरी, मोहम्मद साकिर खताई केशियर, अब्दुल वाहिद खताई नायब सैक्रेटरी, मौहम्मद नासिर चौहान चेयरमैन ज़ायदाद कमेटी, अब्दुल मन्नान चौहान चेयरमैन पंचायत कमेटी, मोहम्मद इकबाल चेयरमैन सोजती गेट स्कूल, अब्दुल मुनाफ चैयरमेन बरादरी स्कूल, मोहम्मद जावेद चैयरमेन मस्जिद रहमानिया,अब्दुल मन्नान चौहान चेयरमेन मस्जिद बारादरी, मोहम्मद अख्तर खताई चैयरमेन कब्रिस्तान कमेटी, मेम्बर अब्दुल जलील सलाट अब्दुल मोईन, अब्दुल समद, मोहमद यूसुफ, मोहम्मद अनवर बड़गुर्जर, अब्दुल खालिक, अब्दुल हमीद ताजक, मोहम्मद इमरान लोदी, मोहम्मद सलीम चौहान, मोहम्मद आरीफ इनके साथ ही इज्तिमाई शादी कमेटी सदर अनवर सिसोदिया सेक्रेटरी डॉक्टर अब्दुल्ला खालिद कैशियर अब्दुल वाहिद खताई, इलेक्शन कमेटी चेयरमैन मोहम्मद ईसाक सिसोदिया, पूर्व पार्षद साजिदा खताई पूर्व पार्षद फरजाना चौहान पार्षद हुमैरा चौहान, अरशद चौहान, पार्षद जाहिद चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही, गुलाम मुस्तफा मुन्ना भाई मेंड़ता के जनाब मोहम्मद याकूब साहब गजधर अब्दुल वकील गजधर मोहम्मद शाहिद सिलावट, अत्ताउल्लाह चौहान के साथ ही सभी मस्जिदों के इमाम और कुरान हाफीज करने वाले बच्चे बच्चियों को भी सम्मानित किया गया।
इस बेहतरीन आयोजन के लिए सदर अल्हाज अब्दुल सलीम चौहान साहब का सभी ने शुक्रिया अदा किया।
