जिला कलक्टर ने राजीविका स्वंय सहायता समूहों द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यो का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने राजीविका स्वंय सहायता समूहों द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यो का किया अवलोकन
दौसा, 09 मई। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने गुरूवार को राजीविका स्वंय सहायता समूहों द्वारा जिले में किये जा रहे कार्याे का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने लवाण ब्लाॅक के बनियाना में स्वंय की अभिनव पहल के तहत हाल ही में शुरू की गई बी.एम.सी. (बल्क मिल्क चिलिंग) सेन्टर का अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं से संवाद कर कार्य प्रणाली की जानकारी लेकर आजीविका संवर्धन हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने महिलाओं को अन्य प्रोजेक्टस व कार्यो में सरकारी योजनाओ से लाभ दिलाने के बारे में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात कलक्टर ने बनियाना में ही समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे आर्टिफिशियल ज्वैलरी, डिब्बा निमार्ण और डेकोरेटिव आइटम के कार्याे का अवलोकन किया, जिससे महिलाओ ने अच्छी आमदनी होने की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने महिलाओ के इस कार्य की प्रशंसा की और आत्मनिर्भर उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात सिकराय ब्लाॅक में रौनक सीएलएफ के उडान उत्पादक समूूह द्वारा संचालित सैनेटरी पैड यूनिट का अवलोकन कर उडान उत्पादक समूह द्वारा सरकारी विधालयो में महिला अधिकारिता विभाग के सानिध्य में सैनेटरी पैड वितरण कार्य के संबंध में महिला पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। वहीं महिलाओं को सरकारी विधालयों के अलावा उत्पादों की आपूर्ति कर अधिक आमदनी अर्जित करने के उपाय भी बताए। इसके पश्चात दौसा ब्लाक के खोहरा कलां में समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे साॅफ्ट टायॅज कार्य का अवलोकन किया। महिलाओं के इस नवाचारी काम से जिले की आंगनबाडियों में खिलौना बैंक बनाने के काम की प्रशंसा की तथा इस काम को बढावा देने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ राज्य भर में आंगनबाडियों में खिलौना बैंक बनाने के प्रस्ताव की अभिनव पहल का जिला परियोजना प्रबंधक को प्रस्ताव हेतु निर्देशित किया है।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका बलदेव सिंह गुर्जर, जिला प्रबंधक आजीविका किशन सिंह, वाई पी नाॅन फार्म समीक्षा वत्स एवं राजीविका स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।