Shekhawat was awarded the first Padma Shri award from Pali district his last rites will be held today

Shekhawat was awarded the first Padma Shri award from Pali district his last rites will be held today
D@, pali

शेखावत पाली जिले के पहले पद्मश्री अवार्ड से पुरस्कृत हुए आज होंगा अंतिम संस्कार

पाली के पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित 93 वर्षीय साहित्यकार अर्जुन सिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया। यह समाचार सुन साहित्यकारों से लेकर पूरे पाली शहर में शोक की लहर छा गई। आज शनिवार सुबह 10 बजे शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित एवं हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत देवली के वंशज अर्जुन सिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अपनी लेखनी के जरिए उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कर पाली जिले का नाम देश में रोशन करने का काम किया था।

वे एक अच्छे साहित्यकार थे। उनकी भाखर रा भोमिया पुस्तक अंग्रेज़ी में "द ट्राइबल कल्चर ऑफ गरासिया" शीर्षक से भी प्रकाशित हो चुकी है। इस लेखन में उनको यूनेस्को से भी पुरस्कार मिल चुका है।

उन्हें राजस्थानी साहित्य व शिक्षा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया है। आजादी के बाद देश में शुरू किए गए इस पुरस्कार को पाने वाले शेखावत पाली जिले के पहले पद्मश्री होंगे। 87 साल के शेखावत को पद्मश्री से नवाजने की सूचना राष्ट्रपति हाउस से उनके लैंडलाइन फोन से दी गई थी।

पद्मश्री अर्जुन सिंह शेखावत के देवलोकगमन पर रावणा राजपूत समाज एवं अन्य लोग भी आज शामिल होंगे।