ट्रेलर कार में भिड़ट चार जलने से हुई मौत     

ट्रेलर कार में भिड़ट चार जलने से हुई मौत     

ट्रेलर कार में भिड़ट चार जलने से हुई मौत              बाड़मेर/बालोतरा में ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 5 दोस्तों में से 4 की जलने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल है।

हादसा सिणधरी थाना के सड़ा गांव में मेगा हाईवे पर रात करीब 1.30 बजे हुआ। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जले वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया।

 पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी डाबड़ निवासी 5 युवक काम से सिणधरी गए थे। वहां से रात को 12 बजे बाद वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे। घर से करीब 30 किलोमीटर पहले मेगा हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर से स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहनसिंह (35) पुत्र धूड़सिंह, शम्भूसिंह (20) पुत्र दीपसिंह, पांचाराम (22) पुत्र लुम्बाराम व प्रकाश (28) पुत्र सांपाराम की जलने से मौके पर मौत हो गई है। स्कॉर्पियो ड्राइवर दिलीप सिंह हादसे में घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार चारों युवक पूरी तरीके से जल चुके है। उनके परिजनों की डीएनए टेस्ट से मृतकों की पहचान कर उनकी बॉडी को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शवों को सिणधरी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाया गया है।