बस हादसे के बाद प्राइवेट बसें बंद, एसोसिशन बैठक आज
बस हादसे के बाद प्राइवेट बसें बंद, एसोसिशन बैठक आज
जोधपुर /जैसलमेर रुट पर हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद परिवहन विभाग द्वारा बसो पर की जा रही एक तरफ़ा कार्यवाही को मद्देनजर रखते हुए एसोसिएशन द्वारा फैसला लिया गया है आगामी आदेश तक जोधपुर से किसी भी रुट पर बसों का संचालन नहीं किया जायेगा. सचिव ने कहा कि बस चार्ट ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई दे रहे है वह तुरंत प्रभाव अपनी बसों के चार्ट बंद कर दे |
इस गहन मुद्दे पर चर्चा के लिए आज गुरुवार को दोपहर एक बजे एसोसिएशन कार्यालय में अतिआवश्यक मीटिंग आयोजित की जा रही है जिस में इस मुद्दे पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जायेगा इसलिए सभी सदस्यों की इस मीटिंग में उपस्थिति रहने को कहा हैँ.