सोजत के डॉक्टर भव्य व्यास को मिला हिंदी हितैषी सम्मान
सोजत के डॉक्टर भव्य व्यास को मिला हिंदी हितैषी सम्मान
सोजत। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजी) द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे वर्ष भर हिंदी भाषा में लेखन एवं हिंदी का दैनिक जीवन में प्रयोग करने हेतु साहित्यकार डॉक्टर भव्य व्यास को बुलंदी संस्था के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एंव संरक्षक व अंतरराष्ट्रीय पंकज शर्मा द्वारा हिंदी हितैषी सम्मान प्रदान किया गया l बताते चले वर्ष 2021 बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l और पिछले वर्ष 2022 में अनवरत 400 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया है जिसमे दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियो ने सहभागिता की l जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और वर्ष 2024 में 65 देशों की सहभागिता सहित 270 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है यह रिकॉर्ड हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन से दर्ज किया गया है l बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है l जो कि सहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्थाओ में से है l हाल ही में बुलंदी संस्था ने सितंबर हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत मॉरिशस एवं नेपाल देश में भी हिंदी के उत्थान हेतु कार्यक्रम आयोजित करवाये साथ ही बुलंदी इस वर्ष मॉरिशस ,नेपाल,भारत सहित अरब देशों के विद्यालय एवं महाविद्यायो में 101 आयोजन की श्रृंखला आयोजित करवा रही है l जिसमें युवाओं को हिंदी के प्रति लगाव हेतु चित्रांक प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता , स्वयं रचित काव्य प्रतिगोगिता आयोजित करवा रही है
डॉ. भव्य व्यास की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सोजत क्षेत्र में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत अब्दुल समद राही, डॉ रशीद गौरी, नवनीत राय रुचिर, डॉ रामस्वरूप भटनागर, राजेंद्र कुमार व्यास, राजेंद्र जोशी, विशन सिंह भाटी, उमाशंकर द्विवेदी, बसंत सिंह लखावत असलम कुरैशी, अखिल भारतीय श्रीमाली गुरु फुल नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी प्रवक्ता कमल व्यास आदि ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
साहित्यकारों एवं