शिक्षक संघ राधाकृष्णन प्रदेश कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष दूदू के निवास पहुंच कर सांत्वना की व्यक्त
शिक्षक संघ राधाकृष्णन प्रदेश कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष दूदू के निवास पहुंच कर सांत्वना की व्यक्त
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
दूदू। जिला उप शाखा दूदू के ब्लॉक अध्यक्ष महबूब अली महबूब के पिताश्री के स्वर्गवास का समाचार जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष महोदय को प्राप्त हुआ उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यकारिणी सहित ब्लॉक अध्यक्ष दूदू के पैतृक गांव पचेवर पहुंचकर परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान की एवं संघ परिवार सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा ऐसा आश्वासन दिया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जी सोनी प्रारंभिक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी बुंदेल प्रदेश महामंत्री अमिताभ जी सनाढ्य प्रदेश कार्यालय मंत्री महेंद्र जी सहवाल जिला अध्यक्ष जिला उपशाखा दूदू रविकांत पारीक कार्यालय मंत्री जिला उप शाखा दूदू गणेशाराम नील आदि मौजूद रहे