राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर जिले में होंगे विविध आयोजन*

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर जिले में होंगे विविध आयोजन*

*सुशासन और विकास के दो वर्ष: उपलब्धियों का उत्सव*

*राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ पर जिले में होंगे विविध आयोजन*

*तीन दिवसीय जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*

*जिला विकास पुस्तिका का विमोचन, दो वर्षों की प्रगति का दस्तावेज*

जोधपुर 15 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “2 सालः नव उत्थान – नई पहचान बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान” थीम के अंतर्गत 16 दिसंबर मंगलवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

*- 16 से 18 दिसंबर तक मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आमजन के लिए रहेगी प्रदर्शनी*

मंगलवार को प्रातः 10 बजे से मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा जो 16 से 18 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों तक आयोजित रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय नवाचारों एवं जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

*- विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का होगा समग्र प्रस्तुतीकरण*

 जिले में राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को समाहित करती जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तिका जिले की विकास यात्रा नवाचारों एवं जनहितकारी प्रयासों का सार प्रस्तुत करेगी।

*स्वच्छ भारत अभियान एवं समस्या समाधान शिविरों का होगा शुभारंभ*

इसी कड़ी में 14 दिसंबर से प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को समस्त राजकीय कार्यालयों में एक घंटे का विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही मंगलवार को ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों (7 दिवसीय) का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिनके माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों विद्यार्थियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा जिला विकास पुस्तिका के माध्यम से जिले की प्रगति से अवगत हों।

––000––