बाबा बालक नाथ योगी ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

बाबा बालक नाथ योगी ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

बाबा बालक नाथ योगी ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

दौसा। सोमवार को महन्त बाबा बालक नाथ योगी मेंहन्दीपुर बालाजी पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए। बाबा बालक नाथ योगी ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना। इस दौरान महंत नरेशपुरी महाराज ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने बालाजी का प्रसादी का भोग लगाया और मंदिर के गर्भगृह के सामने बैठकर स्तुति कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शनों के बाद उन्होंने महंत निवास पहुंचकर नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की। करीब 2 घंटे मंदिर में रूके बाबा बालकनाथ व महंत के बीच धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई। महंत ने बाबा बालकनाथ को मोदक प्रसादी भेंट की। बाबा बालकनाथ का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बता दे कि महंत बाबा बालकनाथ योगी तिजारा से विधायक है और मेहंदीपुर बालाजी जाते समय विधानसभा बांदीकुई में आगावली बस स्टैंड पर पूर्व तिजारा विधानसभा विस्तारक दिनेश जोशी के नेतृव में माल्यार्पण व भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बांदीकुई मुकुरपुरा चौराहा पर महामंत्री रवि पालीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही पिचुपाड़ा, टोल प्लाजा, सिकंदरा चौराया व दर्जनों जगहों पर बाबा बालक नाथ योगी का स्वागत किया। इस दौरान जिलामंत्री महावीर गुर्जर रलावता, शिवचरण योगी सरपंच मीणा शिमला, अभयशंकर विजय, पूर्ण, प. बबलु तिवाड़ी प्रदेश महामंत्री बजरंग सेना, गणेश योगी, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार जैन जिला सहसंयोजक, राकेश यादव शहर महामंत्री अलवर व आदि मौजूद रहे ।