गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम पड़ाव में

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम पड़ाव में

*राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने वाली प्रतिभाओं की पाँचवीं और अंतिम सूची जारी*

*गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम पड़ाव में*

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सूरजगढ़। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को होटल रानी बाग में आयोजित होने वाले गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने वाली प्रतिभाओं की पांचवीं एवं अंतिम सूची कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में जारी की गई है। इस अवसर पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी और राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर द्वारा गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2026 का विमोचन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर, धर्मपाल गाँधी, मंजू तंवर, होशियार सिंह सिंगाठिया, संदीप शेखावत, अशोक कुमावत, उत्तम शेखावत, राय सिंह शेखावत आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाएं भाग लेंगी।

आदर्श समाज समिति इंडिया की चयन समिति द्वारा जारी की गई पांचवीं एवं अंतिम सूची में राजस्थान, हरियाणा और सिक्किम सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। चयनित प्रतिभाओं में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि चयन समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार वेस्ट सिक्किम से सुरेन कुमार थापा (छेत्री) एवं चन्द्र बहादुर दर्जी, जोधपुर से नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, जयपुर से हेमलता कांसोटिया एवं सीता कुमारी धानका, खीरियां सरवाड़, अजमेर से कमरजहां, सीकर से पोखर मल रुहेला, रायपुरिया कला, चित्तौड़गढ़ से उदय सिंह राव, भिनाय अजमेर से महेश कुमार वैष्णव, ढाणियां भोड़की उदयपुरवाटी से सुधीर गढ़वाल, कोलीड़ा सीकर से मोहनलाल जांगिड़, रोहतक हरियाणा से डॉ. विद्या देवी एवं सुशील बंसल तथा खुगांई झज्जर से चन्द्रमुखी का चयन किया गया है।

इसी प्रकार इन्दावड़, मेड़ता, नागौर से नंदराम मेहरिया, झाझड़ नवलगढ़ से सुमन राठौड़, नवलगढ़ से ऋषिका चेजारा, दिव्यांशी धूत एवं कुमार महेंद्र, झुंझुनूं से ममता गर्वा एवं संजय सैनी पत्रकार, बैरासर गुमाना राजगढ़ से सुनील कुमार, गोठड़ी चिड़ावा से आशीष शर्मा, चिड़ावा से तनु सैनी, मंजू ठोलिया एवं विनोद शर्मा पत्रकार, बनगोठड़ी से वेदकोर, चुई, नागौर से नाजिया चुई, टांकरडा चौमूं, जयपुर से सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, पीलीबंगा हनुमानगढ़ से पवन कुमार, कंकड़ेऊ मलसीसर से वंदना कुमारी तथा झुंझुनूं से रमेश चंद्र शर्मा ‘राही’ का चयन किया गया है।

संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर देशभर से प्रतिभाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। चयन समिति द्वारा इससे पूर्व प्रतिभागियों की चार सूचियां जारी की जा चुकी हैं और अब पांचवीं सूची के साथ चयनित प्रतिभाओं की अंतिम सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न राज्यों से कवि, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी, कानूनविद्, खिलाड़ी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने कहा कि यह आयोजन श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर गाँधी जीवन दर्शन, सेवा, सामाजिक सरोकार और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित है। समारोह में चयनित प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली प्रतिभाओं एवं अतिथियों के स्वागत के लिए संस्थान की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यह नेशनल कार्यक्रम सामाजिक समरसता की दिशा में सशक्त संदेश है।