गौपुत्र सेना ने करवाईं दो युनिट ब्लड की व्यवस्था
गौपुत्र सेना ने करवाईं दो युनिट ब्लड की व्यवस्था
प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश मेवाडा व गौपुत्र सेना सोजत के जवानों का रहा सहयोग
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। बगड़ी सरकारी अस्पताल में देर रात भर्ती एक महिला के आपतकालीन स्थती मे B Positive (B+) रक्त की तत्काल 2 युनिट की आवश्यकता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही गौपुत्र सेना सोजत सिटी के जवानों ने रक्त की व्यवस्था के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए।
इस दौरान फोन के माध्यम से रक्तवीर गौपुत्र मोहीत मेवाडा, दिनेश रावत ने रक्त की आवश्यकता की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दोनो रक़्त वीर ने तुरंत सोजत ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान किया तथा रक्त की व्यवस्था करवाने में सहयोग किया।
समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में सहायता मिली और एक अनजान बहन के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग हुआ।
इस मानव सेवा कार्य में गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, प्रदेश प्रभारी राजस्थान, गौपुत्र हितेश गहलोत सोजत तहसील उपाध्यक्ष गौपुत्र सेना सोजत एवं रक्तवीर दिनेश रावत योगदान रहा। साथ ही सोजत ब्लड बैंक का भी सहयोग रहा।
गौपुत्र सेना सोजत सिटी ने सभी रक्तवीरों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की कि जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दें।