राज्य कार्मिकों को हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट लगाना आवश्यक

राज्य कार्मिकों को हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट लगाना आवश्यक

राज्य कार्मिकों को हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट लगाना आवश्यक        जयपुर/ राज्य में सड़क सुरक्षा के तहत राज्य कार्मिकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है साथ ही सीट बेल्ट भी जरूरी होगा.इसके लिए कार्यालय के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगाकर मॉनिटरिंग की जाएगी.राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति की 19 नवम्बर को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। तदुपरान्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार द्वारा यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति ने बैठक में हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में हुई गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट आदि की पालना करवाने के सख्त निर्देश प्रदान किये गये हैं। सरकारी कार्मिकों से यह अपेक्षित है कि वे स्वयं इस मामले में एक सही उदाहरण प्रस्तुत करें।             

महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं परिवहन राजमन जयपुर अनिल पालीवाल ने

इस क्रम में राज्य के आम नागरिकों के साथ-साथ राजकीय कार्यालयों/संस्थाओं/उपक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी दुपहिया वाहन पर परिवहन करते समय हेलमेट तथा चोपहिया वाहन में परिवहन करते समय सीटबेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे।

इन प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के सन्दर्भ में विभागों से अपेक्षा है कि विभागों के प्रवेश गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाकर मोनिटरिंग एवं एक रजिस्टर संधारित किया जाकर उसमें कार्मिकों के दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के आधार पर नियमित पालना करने वाले कार्मिकों को पुरुस्कृत तथा अवहेलना करने वाले कार्मिकों को प्रथम बार समझाईश तथा पुनर्रावृति पर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये।राज्य में सड़क सुरक्षा के तहत राज्य कार्मिकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है साथ ही सीट बेल्ट भी जरूरी होगा.इसके लिए कार्यालय  के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगाकर मॉनिटरिंग  की जाएगी.राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति की 19 नवम्बर को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई। तदुपरान्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार द्वारा यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति ने बैठक में हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में हुई गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट आदि की पालना करवाने के सख्त निर्देश प्रदान किये गये हैं। सरकारी कार्मिकों से यह अपेक्षित है कि वे स्वयं इस मामले में एक सही उदाहरण प्रस्तुत करें।             
महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं परिवहन राजमन जयपुर अनिल पालीवाल ने
इस क्रम में  राज्य के आम नागरिकों के साथ-साथ राजकीय कार्यालयों/संस्थाओं/उपक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी दुपहिया वाहन पर परिवहन करते समय हेलमेट तथा चोपहिया वाहन में परिवहन करते समय सीटबेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे।
इन प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के सन्दर्भ में विभागों से अपेक्षा है कि विभागों के प्रवेश गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाकर मोनिटरिंग एवं एक रजिस्टर संधारित किया जाकर उसमें कार्मिकों के दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के आधार पर नियमित पालना करने वाले कार्मिकों को पुरुस्कृत तथा अवहेलना करने वाले कार्मिकों को प्रथम बार समझाईश तथा पुनर्रावृति पर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये।