महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

पाली, 17 नवम्बर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न कम्प्यूटर्स सेन्टर पाली में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक के निर्देशानुसार किया गया।

जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमन से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री चौहान ने उपस्थित बालिकाओं को बताया कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न अधिनियम 2013 एक भारतीय कानून है इसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाना रोकथाम करना और निवारण प्रदान करना है। साथ ही 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी साझा की। सभी बालिकाओ को आरएससीआईटी के साथ ही महिला सुरक्षा के बारे में राजकोप सिटीजन एप को समझाते हुए विस्तृत जानकारी दी।

अन्त में जिला परियोजना अधिकारी हर्षवर्धन जयपाल ने आर.के.सी.एल. की अन्य योजनाओं व र्काेसेज के बारे में सभी को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मॉडर्न कम्प्यूटर्स निदेशक रणजीत सिंह राजपुरोहित व सेन्टर फेकल्टी गायत्री गौड़ एवं 20 बालिकाए उपस्थित रही।

-------------