साप्ताहिक समीक्षा बैठक
साप्ताहिक समीक्षा बैठक
THE BHASWAR TIMES
Report Sunil Dutth trivadi
Pali , TOP NEWS
पाली/जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने सेवा शिविरों व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा प्रगति लाने के निर्देश दिये
पाली। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम में जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने सेवा शिविरों, फलैगशिप स्कीम व अन्य कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के लिये निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण सेवा शिविरों से जुड़े विभाग व उनकी योजनाओं द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों में प्रभारी व अन्य अधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहे व आमजन से जुड़े कामों में कोताही न बरतें।
उन्होंनें षिविर से जुडे विभाग राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, वन, पंचायती राज, ऊर्जा, महिला बाल विकास, मेडिकल, पशुपालन, कृषि, सामाजिक न्याय, सहकारिता, श्रम आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देष दिये। इसी प्रकार बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के फलैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा कर आमजन को लाभान्वित करने के लिये कहा।
ब्लाक स्तर पर भी रामसेतु की गिलहरी अभियान के यूज एंड था्रे प्लास्टिक का प्रयोग ना करें
इस अवसर पर आयोजित वीसी में जिला स्तरीय अधिकारियों व वीसी से जुड़े सभी ब्लॉक लेवल अधिकारी जिनमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व विकास अधिकारियों से रामसेतु की गिलहरी अभियान के तहत आह्वान किया कि वे अपने कार्यालयों में भी पर्यावरण संरक्षण के लिये व इस प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाने के लिये ब्लॉक लेवल अधिकारियों को भी यूज एंड थ्रो पेन, बोतल व डिस्पोजल कप उपयोग ना करने के लिये कहा जिससे कि पर्यावरण को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के तुलसीराम द्वारा पीपीटी व लघु फिल्म भी दिखाई गयी व शिक्षा विभाग को इस अभियान के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की तैयारी के लिये व सामान्य दिनो के कामकाज के लिये जिनमें बजट घोषणा, पानी बिजली, सड़क, भूखंड आवंटन आदि की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर एडीएम डॉ बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सभी जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक लेवल अधिकारी वीसी से जुडे।