हैंडपंप दो दिन से खराब, गहराया पेयजल संकट

हैंडपंप दो दिन से खराब, गहराया पेयजल संकट
भंडाना की प्रेम नगर कॉलोनी में दो दिन से खराब पड़ा हैंडपंप

हैंडपंप दो दिन से खराब, गहराया पेयजल संकट

दौसा। इन दिनों भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान है। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है और तापमान भी 50 डिग्री तक पहुंच गया है गर्मी के कारण पानी पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की प्यास बुझाने वाले हैंडपंप खराब हो गए है। ग्राम भंडाना की प्रेम नगर कॉलोनी में लगा हैंडपंप दो दिनों से खराब पड़ा है। प्रशासन ने भी इस बार गर्मियों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। भंडाना प्रेम नगर कॉलोनी वासियों ने प्रशासन द्वारा पेयजल संबंधित शिकायत के लिए जारी किए गए दौसा जिला स्तरीय नंबर 01427-294100 पर हैंडपंप को सुधारने की शिकायत कर चुके है। इसके अलावा 181 पर भी शिकायत कर चुके है। लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक भी हैंडपंप को सुधारने के लिए कोई नही आया। कॉलोनी वासी पीने के पानी लेने के लिए लोगों को बहुत दूर दुसरों के जाना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि जंग लगने के कारण हैंडपंप की चेन व राड टूट जाने से हैंडपंप दो दिन से खराब पड़ा है। मरम्मत के लिए हम शिकायत भी कर चुके। लेकिन अब तक कोई भी हैंडपंप को सुधारने के लिए नही आया है। दो दिन से हैंडपंप खराब पड़ा है। पीने के पानी के लिए भटक रहे है। कॉलोनी में एक ही हैंडपंप है दुसरा कोई हैंडपंप नही है जहां से पानी भर सकें। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी हैंडपंप को सही नही करा रहे है। कॉलोनी वासियों ने खराब हैंडपंप को सुधारने व हर घर नल योजना से कनेक्शन देने की मांग की है।