बार एशोशियन चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी एवं नामांकन पत्र जांच 

बार एशोशियन चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी एवं नामांकन पत्र जांच 

बार एशोशियन चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी एवं नामांकन पत्र जांच 

अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र व्यास कोषाध्यक्ष पद के लिए पुनीत दवे निर्विरोध चुने

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । बार एशोशियन सोजत मुख्य चुनाव अधिकारी गजेन्द्र परिहार,सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत, शरीफ मोहम्मद घोसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सोजत बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र वापसी एवं नामांकन पत्र जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र व्यास निर्विरोध चुने गए उनके सामने खडे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का आवेदन पत्र जांच में सही नहीं पाया गया प्रस्तावक के हस्ताक्षर में स्वयं के हस्ताक्षर होने के बाद चुनाव कमेटी द्वारा गहन जांच की गई और आवेदन पत्र खारिज हो गया। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट पुनीत दवे एवं पुस्तकालय सचिव पद के लिए सचिन इचरसा निर्विरोध चुने गए। अब 12 तारीख को होने वाले चुनावों में उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार,जेठाराम,घेवर राम सचिव पद के लिए मानवेन्द्र भाटी, अशोक गहलोत जितेन्द्र परिहार तथा सह सचिव पद के लिए राहुल सिंगाड़िया एवं संपत सरपटे के बीच मुकाबला होंगा। वहीं अध्यक्ष पद पर व्यास एवं कोषाध्यक्ष पद पर दवे के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी,अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा,श्रीमाली ब्राह्मण महालक्ष्मी ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश व्यास,बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, सचिव चन्द्र शेखर श्रीमाली धीरेन्द्र व्यास,धर्मेंद्र व्यास, पार्षद जोगेश जोशी, अशोक शर्मा, अनिल ओझा,आदि ने बधाई दी है।