लहरिया महोत्सवः राजस्थानी लोकगीतों पर छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Girls,students,gave,colorful,presentation,on,Rajasthani,folk,songs,Lahariya,Mahotsav

लहरिया महोत्सवः राजस्थानी लोकगीतों पर छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
नेहरू गार्डन में आयोजित हुआ लहरिया महोत्सव कार्यक्रम
लहरिया महोत्सवः राजस्थानी लोकगीतों पर छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

लहरिया महोत्सवः राजस्थानी लोकगीतों पर छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति


दौसा। शहर के नेहरू गार्डन में शुक्रवार को कन्या भारती व बालिका आदर्श मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली छात्राओं का लहरिया महोत्सव और काउंसलिंग विद कलेक्टर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर देवेंन्द्र यादव व आदर्श शिक्षा समिति के व्यवस्थापक राजेन्द्र सोनी और बालिका आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक मनोज राघव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने लहरिया महोत्सव में राजस्थानी लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कमला शर्मा, उपाध्यक्ष घनश्याम सोनी,सदस्य गायत्री गुप्ता, प्रधानाचार्य रामकरण शर्मा, कन्या भारती की अध्यक्ष अर्पिता शर्मा, आदि उपस्थित रहे।