दो लाइनमेंन निलंबित
दो लाइनमेंन निलंबित जैसलमेर/ जिले के खुहड़ी क्षेत्र के कोरवां गांव में रविवार रात हुई दर्दनाक घटना में बिजली निगम ने अपने दो लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया। विभाग द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठन का आश्वासन देने के बाद जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी के बाहर से परिजनों व ग्रामीणों ने धरना उठाया और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव गांव लेकर गए।
खुहड़ी थाना इलाके के कोरवां गांव में डिस्कॉम की लापरवाही एक युवक की जान ले गई। गांव में बिजली सप्लाई बाधित होने पर कोरवां निवासी दलपतसिंह (32) पुत्र देवीसिंह ने लाइनमैन से शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर जंपर सही करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत जवाहिर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सस्पेंड जैसलमेर/ जिले के खुहड़ी क्षेत्र के कोरवां गांव में रविवार रात हुई दर्दनाक घटना में बिजली निगम ने अपने दो लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया। विभाग द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठन का आश्वासन देने के बाद जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी के बाहर से परिजनों व ग्रामीणों ने धरना उठाया और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव गांव लेकर गए।
खुहड़ी थाना इलाके के कोरवां गांव में डिस्कॉम की लापरवाही एक युवक की जान ले गई। गांव में बिजली सप्लाई बाधित होने पर कोरवां निवासी दलपतसिंह (32) पुत्र देवीसिंह ने लाइनमैन से शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर जंपर सही करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत जवाहिर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।