बस का साइलेंसर में हुआ ब्लास्ट

बस का साइलेंसर में हुआ ब्लास्ट

किशनगढ /अराई से किशनगढ़ आ रही राजस्थान रोडवेज बस के साइलेंसर में ब्लास्ट

तेज धमाके से मची अफरा-तफरी खिड़कियों से कूदकर बचाई यात्रियों ने जान

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि बस में सवार लोग घबराकर अपनी सीटों से उछल पड़े

धमाके के तुरंत बाद बस के अंदर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कई यात्रियों ने घबराहट में खिड़कियों से कूदकर बचाई अपनी जान

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया लेकिन तब तक कई यात्री डर के कारण खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूद चुके थे

फिलहाल बस को वर्कशॉप भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है

नया शहर गर्ल्स स्कूल के बाहर की घटना.